टी डी इंटर कालेज मे जनपद स्तरीय कला उत्सव का हुआ आयोजन

Share

जौनपुर

जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन आज टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह साथ मे जिला समन्वयक राजन सिंह प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश सिंह , विनोद कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह,प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती को माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अत्यंत सौभाग्य की बात है की जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जौनपुर के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव टी डी इंटर कॉलेज में संपन्न हो रहा है ।प्रतिभाग करने वालों में प्रमुख विद्यालय टी डी इंटर कॉलेज ,बी आर पी इंटर कॉलेज, राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज ,महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदायलगंज ,सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली, जीजीआईसी केराकत एवं जीजीआईसी जफराबाद प्रमुख रूप से रहा । संपूर्ण परिणाम में टीडी इंटर कॉलेज का दबदबा एक बार पुनः कायम रहा ।संगीत गायन एकल,संगीत गायन समूह, नृत्य एकल एवं नृत्य समूह, नाटक एवं पारंपरिक कहानी वाचन,दृश्य कला त्रिआयामी में टीडी इंटर कॉलेज प्रथम रहा । संगीत वादन एकल में राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज प्रथम रहा, नृत्य एकल एवं नृत्य समूह में राजा श्री कृष्ण दत्त इ का द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान जी जी आई सी जफराबाद का रहा निर्णायक मंडल की भूमिका में टीडी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर श्री एन डी पाठक एवं जीजी आई सी जौनपुर की शिक्षिका आदर्श वर्मा रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला समन्वयक समग्र शिक्षा श्री राजन सिंह ने प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा की ।प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने समस्त आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम मे पिंकी यादव ,रंजना चौरसिया, डॉक्टर प्रीती उपाध्याय, डा मंजू सिंह ,श्वेता सिंह, गीता मिश्रा,राजेश पाल ,सुभाष चंद्र, अपर्णा मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, अभिषेक सिंह की प्रमुख भूमिका रही । संचालन डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर टीडी इंटर कॉलेज एवं प्रतिभागी विद्यालय के शिक्षक गण भी उपस्थित थे ।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें