जौनपुर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठुकराई गुट जौनपुर की एक आवश्यक बैठक प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डा-राकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में तिलक धारी सिंह इण्टर कालेज जौनपुर में सम्पन्न हुई। प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न शिक्षक समस्याओ को लेकर 30अगस्त 2025को प्रदेश के सभी जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना दिये जाने के सम्बन्ध में बैठक में व्यापक विचार-विमर्श हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि संगठन की10 सूत्री माॅगो को लेकर जिला कार्यकारिणी जनपद जौनपुर में जोरदार धरना-प्रदर्शन हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूरी करें। सेवा सुरक्षा ,आफलाइन स्थानान्तरण, तदर्थ शिक्षकों सहित अन्य ज्वलन्त मुद्दों पर संघर्ष की आवश्यकता है।तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण कराने के लिए सम्बंधित शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठुकराई )पर भरोसा रखें संगठन सभी साथियों की सेवाएं विनियमित करा कर दम लेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डा-राकेश सिंह ने अपने उद्धबोधन में कहा कि जनपद जौनपुर पूरे प्रदेश में मिशाल के तौर पर देखा जाता है इसलिए जोरदार उपस्थिति के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाना चाहिए। सदस्यता की चर्चा करते हुए कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आह्वान किया कि सभी लोग एकबार पुन:लगकर सदस्यता शत-प्रतिशत करा लें।जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने बताया कि अब तक 106 विद्यालयों की 1203की सदस्यता प्राप्त हो चुकी है और सक्रिय साथियों एवं प्रदेश संरक्षक ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मण्डलअध्यक्ष के सहयोग से शत-प्रतिशत सदस्यता करा ली जायेगी। बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष हसन सईद, डा-गजाधर राय, बद्रीनाथ सिंह, दयाशंकर यादव, प्रधानाचार्य इन्द्रपाल सिंह, दिलीप कुमार सिंह, रामप्रकाश यादव, हिमांशु सिंह, सन्तोष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, गुंजन श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों ने भी सम्बोधित किया। बैठक का सफल संचालन जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।

