पुलिस लाइन से शाही किले तक 13 अगस्त 2025 को प्रातः 08:00 बजे से निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा रैली

Share

हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक होगा आयोजित

शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तीसरे चरण की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित होना है, जिसके अंतर्गत कल 13 अगस्त 2025 को प्रातः 8:00 बजे से पुलिस लाइन से शाही किले तक ऐतिहासिक और विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टीडी इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज, अशोक इंटर कॉलेज, राजा डीएम शिया इंटर कॉलेज, मो0 हसन इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अधिकारी कर्मचारीगण आम जनमानस सहित लगभग 25 हजार लोग प्रतिभाग करेंगे।
रैली को 5 सेक्टर में बांटा गया है- रिजर्व पुलिस लाइन से थाना लाइन बाजार तक, थाना लाइन बाजार से अंबेडकर तिराहा तक, अंबेडकर तिराहा से जोगियापुर पुल तक, जोगियापुर पुल से सद्भावना पुल तक तथा सद्भावना पुल से शाही किला तक, जिसके लिए मजिस्ट्रीयल ड्यूटी भी लगाई गई है जो रैली के दौरान उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रैली के दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था, ओआरएस घोल, आदि की व्यवस्था कराने, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साफ सफाई कराने, यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक व्यवस्था हेतु प्रबंधन करने के निर्देश देने के साथ ही अन्य अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री की प्रेरणा से हम शहीदों की शान में तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस तिरंगा रैली में प्रतिभाग कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं तथा 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा प्रदर्शित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, परियोजना निदेशक के के पांडे, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें