• Thu. Mar 19th, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पू्र्व विधायक दिनेश चौधरी केराकत विधानसभा क्षेत्र मे विकास कार्यो पर की चर्चा

    BySatyameva Jayate News

    Jul 10, 2025
    Oplus_16777216
    Share

    लखनऊ

    मुख्यमंत्री आवास,लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने की मुलाक़ात कर उन्हें स्वक्षता के जनक,महान संत पूज्यनीय बाबा गाडगे जी की प्रतिमा उन्हें भेंट करते हुए उनका अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

    मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय राजमार्ग–233 से विधानसभा क्षेत्र केराकत अंतर्गत डोभी क्षेत्र के सैकड़ो प्रभावित किसानों के वर्षों से लंबित मुआवजे के समुचित निस्तारण हेतु उनका सभी किसान बंधुओं के तरफ से आभार प्रकट किया।

    साथ ही उनका केराकत नगर में अपनी बहुप्रतीक्षित मांग “रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण” पर पुनः ध्यान आकृष्ट करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र केराकत के विभिन्न क्षेत्रों की कुल छोटी–बड़ी 32 सड़कों के मरम्मत/नव–निर्माण संबंधी पत्रक को सौंपा।
    मुख्यमंत्री ने बड़े ही सहजतापूर्वक केराकत क्षेत्र का कुशलक्षेम जानते हुए उठाई गई सभी मांगो पर शीघ्र कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियो को निर्देशित किया।

    उक्त अवसर पर उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा, मछलीशहर के जिला मंत्री गौतम मिश्र गोलू भी उपस्थित रहे।

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *