• Thu. Mar 19th, 2026

    तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज मे ठाकुर राम बुझारत सिंह पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन

    BySatyameva Jayate News

    May 10, 2025
    Share

    जौनपुर

    आज प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाशसिंह तथा प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश सिंह , परीक्षा विभाग के प्रभारी राजेश कुमार सिंह, बालिका भवन के प्रभारी कपिल देव सिंह , अम्बर कुमार सिंह,,मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह और पुस्तकालय समिति के सचिव मनोज कुमार, सदस्य कमलेश कुमार यादव , आशीष कुमार सिंह, मयंक शेखर झा तथा कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाये विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में बड़े धूमधाम से पुस्तकालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया । प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकालय किसी भी विद्यालय का हृदय स्थल होता है । एक अच्छा पुस्तकालय देश के लिए एक अच्छे नागरिक का निर्माण करता है। प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने कहा की विद्यालय के पुस्तकालय में दिन प्रतिदिन किताबों की बढ़ोतरी होती रहेगी और रिक्त वादन में बच्चे आकर पुस्तकालय में पठन-पाठन करते रहेंगे,,प्रधानाचार्य ने पांच छात्रों को प्रबंधक के कर कमलों से लाइब्रेरी का कार्ड निर्गत करवा कर प्रदान किया, विद्यालय के समाजशास्त्र प्रवक्ता एवं आरएसएस के जिला कार्यवाह रविंद्र कुमार सिंह ने पुस्तकालय के विकास के लिए ₹5000 का योगदान प्रधानाचार्य को प्रदान किये,, दिनेश कुमार सिंह बायो, रमेश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह अंग्रेजी, अभिषेक कुमार सिंह कुमार विभूति विक्रम सिंह अमरेश राय राजेश कुमार संजीव कुमार यादव श्याम नारायण ज्ञान प्रकाश सिंह अंबुज कुमार सिंह पारस नाथ सुभाष चंद्र राकेश कुमार लेफ्टिनेंट डॉ मंजू सिंह सरिता सिंह श्वेता सिंह नेहा सिंह पुष्पा विपिन यादव कुसुम डॉक्टर रीता सिंह अपर्णा मिश्रा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने प्रधानाचार्य पद पर जब से विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के समय से ही पुस्तकालय को नया स्वरूप प्रदान करना चाहते थे और आज उनकी यह हसरत पूरी होने पर विद्यालय के शिक्षकों,, कर्मचारीगण एवं छात्र, छात्राओं के मन की प्रसन्नता देखने योग्य थी,, कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदीप कुमार सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *