• Thu. Mar 19th, 2026

    मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर किया पुष्पाजली

    BySatyameva Jayate News

    May 9, 2025
    Share

    जौनपुर

    मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करनेवाले, वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर आज खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव जी ने नगर के कालीचाबाद तिराहे पर स्थित महाराणाप्रताप के प्रतिमा पर पुष्पांजली किया । इस अवसर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर पुष्पांजली किया।
    इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर, हम वीरता और साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन संघर्ष, बलिदान और धर्म की रक्षा का अद्वितीय उदाहरण है। महाराणा प्रताप की जयंती पर हम उनके योगदान और समर्पण को याद करते हैं, जो हमें जीवन में सत्य, न्याय और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आइए, महाराणा प्रताप की जयंती पर उनके महान कार्यों को याद करें और अपने जीवन में उनका अनुसरण करने का संकल्प लें।

    इस अवसर पर श्याममोहन अग्रवाल, डॉ रामसूरत मौर्या, मण्डल अध्यक्ष सारिका सोनी, प्रशांत सिंह, कमलेश निषाद, उपेन्द्र मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंघानिया, अजय सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, राजकेसर पाल,सीपीन सिंह, नन्दलाल यादव, सुनील यादव, बसन्त प्रजापति, मनोज कुशवाहा, यशवन्त साहू, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष मौर्य व सचिन आदि लोग मौजूद रहे।

    45.4 करोड़ की लागत से बनेगा गठाना – ड़ड़वा गोमती नदी पर सेतु – गिरीश यादव
    कुरआन और अली एक दूसरे के पूरक:शेख हसन जाफरपंजतनी कमेटी का कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े में इफ्तार संपंन
    जी.एच.के. हॉस्पिटल परिसर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन सभी धर्म के लोग हुए शामिल देश की खुशहाली भाईचारे के लिए मागी गयी दुआ

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *