• Tue. Oct 28th, 2025

    एस ओ बक्शा लक्षमण विक्रम सिह व उनकी पुलिस टीम द्वारा आनलाईन प्लेटफार्म पर अर्टिका कार बेंचने का लालच देकर लोगो को फंसा कर पैसा छीनने वाला गिरोह के 07 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    BySatyameva Jayate News

    Mar 20, 2025
    Share

    जौनपुर

    पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बक्शा के कुशल नेतृत्व में मय हमराही कर्मचारीगण के साथ आनलाईन प्लेटफार्म से अर्टिका कार बेंचने का लालच देकर लोगो को फंसा कर बन्धक बनाकर पैसा छानने वाले गिरोह को पर्दाफास करते हुए गिरोह के सभी 07 सदस्यो को दिनांक 19.3.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरोह का सरगना जितेन्द्र यादव आनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से अर्टिका कार सस्ते व लुभावने दाम में बेंचने का प्रचार किया जाता है, जिससे भोले भाले लोग सस्ता व लुभावना अवसर पाकर इनके जाल में फंस जाते है, और कार खरीदने हेतु उनसे आनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से कॉलिंग करके सम्पर्क करते हुए फिर इस गिरोह के सदस्य लोगो से बाते करके उन्हे अपने पास बुलाते है, और कार दिखाने के नाम पर सुनसान इलाके में ले जाते है, यदि कोई सुनसान इलाका देखकर विरोध करने का प्रयास करता है तो उसे अपने पास लिये हुए लोहे के सीकड व रस्सी से बांध देते है, और उस व्यक्ति को रास्ता न दिखायी दे इसलिए आँखो पर चश्मा लगा देते है। जिसके शीशे पर कागज चिपका रहता है तो रास्ता दिखायी नहीं देता है। फिर सुनसान इलाके मे ले जाकर उन व्यक्तियो को मार पीट कर जान का भय दिखाकर सारा पैसा ले लेते है। उक्त गिरोह द्वारा दिनांक 18.03.2025 को झांसी के एक व्यक्ति को भी इसी प्रकार अर्टिका कार बेंचने का लुभावना ऑफर देकर जनपद जौनपुर बुलाया गया फिर कार दिखाने के नाम पर सुनसान इलाके मे ले गये और उन्हे अपने पास लिये हुए लोहे की सीकड़ व रस्सी से बाँध कर बन्धक बनाकर मारा पीटा गया तथा जान का भय दिखाकर उनका 24000/- रूपया ले लिया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा थाना बक्शा पर दिये गये तहरीर के आधार पर मुकदमा अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ.नि. श्री सकलदीप सिंह चौकी प्रभारी फतेहगंज को सुपुर्द किया गया है। दिनांक 19.3.2025 को थानाध्यक्ष बक्शा व विवेचक तथा थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गढासैनी पुल के पास से रात्रि 11.20 बजे उक्त गिरोह के सभी 07 सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से 11000 रूपये व लोहे की 03 सीकड़, 01 नायलान की रस्सी, 03 चश्मा बरामद किया गया तथा 01 अभियुक्त राजन के पास से 01 तमन्चा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है। जिसे ये लोग पीड़ितो को डराने धमकाने व जान का भय दिखाने के लिए रखना बताये। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0.अ0.सं0. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
    गिरफ्तार अभियुक्तगण –

    1. जितेन्द्र प्रसाद यादव पुत्र स्व. रामअजोर यादव निवासी ग्राम धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़
    2. राजन यादव पुत्र महावीर यादव निवासी ग्राम अलहदिया थाना तेजीबाजार जौनपुर
    3. कुलदीप गौतम पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम उमरछा थाना बक्शा, जौनपुर
    4. राकेश कुमार गौतम पुत्र रामफेर मास्टर निवासी उटरूखुर्द थाना बक्शा, जौनपुर
    5. सुनील प्रजापति पुत्र रामतीरथ प्रजापति निवासी उटरूखुर्द थाना बक्शा, जौनपुर
    6. विजय पाल उर्फ नाटे पाल पुत्र इन्दर पाल निवासी ग्राम मोहवतिया थाना तेजीबाजार, जिला जौनपुर
    7. विशाल गौतम उर्फ टोनू पुत्र उदयराज गौतम निवासी ककोहिया थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
      अपराधिक इतिहास अभियुक्त- जितेन्द्र प्रसाद यादव
    8. मु.अ.सं. 383/2024 धारा 304(2), 317(2) बी.एन.एस. थाना बदलापुर, जौनपुर
    9. मु.अ.सं. 01/2025 धारा 308(5), 316(2), 317(2), 318(4), 319(2), 351(2), 61(2)बी.एन.एस. थाना महराजगंज, जौनपुर।
    10. मु.अ.सं. 97/2024 धारा 435, 504, 506 भा.द.वि. थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़
    11. मु.अ.सं. 152/2022 धारा 323, 504, 506 भा.द.वि. थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़
    12. मु.अ.सं. 158/2020 धारा 420, 506 भा.द.वि. थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़
    13. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर
      अपराधिक इतिहास अभियुक्त- राजन यादव
    14. मु.अ.सं. 24/2023 धारा 380/411 भा.द.वि. थाना तेजीबाजार जौनपुर
    15. मु.अ.सं. 135/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरांयख्वाजा, जौनपुर
    16. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा, जौनपुर
      अपराधिक इतिहास अभियुक्त- कुलीदप
    17. मु.अ.सं. 19/2023 धारा 414, 420, 467, 471 भा.द.वि. थाना बक्शा, जौनपुर
    18. मु.अ.सं. 245/2022 धारा 323,504,506 भा.द.वि. थाना बक्शा, जौनपुर
    19. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर
      अपराधिक इतिहास अभियुक्त- सुनील प्रजापति
    20. मु.अ.सं. 363/2022 धारा 380,411,120बी भा.द.वि. थाना बक्शा, जौनपुर
    21. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर
      अपराधिक इतिहास अभियुक्त- विशाल यादव
    22. मु.अ.सं. 167/2022 धारा 363,366,376 भा.द.वि. व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना बक्शा, जौनपुर
    23. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर
      अपराधिक इतिहास अभियुक्त- राकेश गौतम व सुनील प्रजापति
    24. मु.अ.सं. 87/2025 धारा 318(4),351(2),352,127(2),308(5),317(2) बी.एन.एस. थाना बक्शा, जौनपुर
      गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
      1.थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह थाना बक्शा, जौनपुर
      2.उ.नि. श्री सकलदीप सिंह चौकी प्रभारी फतेहगंज, थाना बक्शा, जौनपुर
      3.उ.नि. अटल बिहारी मिश्रा थाना बक्शा जौनपुर
      4.हे.का. अमित सिंह थाना बक्शा, जौनपुर
      5.हे.का. कृष्ण मुरारी यादव थाना बक्शा, जौनपुर
      6.का.अंकुश कुमार थाना बक्शा, जौनपुर।
      7.का. अमरजीत यादव थाना बक्शा, जौनपुर।
      8.का. अखिलेश यादव थाना बक्शा, जौनपुर।
    21 नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगे शिक्षक
    डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तैयारियों के सम्बध में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने ली बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed