• Fri. Mar 20th, 2026

    शाहगंज की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

    BySatyameva Jayate News

    Jan 27, 2025
    Oplus_16908288
    Share

    जौनपुर

    ध्वजारोहण का कार्यक्रम आज़मगढ़ रोड स्थित होटल शाहगंज पैलेस पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ एस एल गुप्ता और डॉ ज्ञानचंद चित्रवंशी ने गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
    उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने गणतंत्र दिवस के महत्व और आम नागरिकों के कर्तव्यो के बारे मे प्रकाश डाला।पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव मनोज पांडे ने किया।
    इसके उपरांत लियो क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता शशांक कुमार गुप्ता तथा लायन अध्यक्ष मनीष अग्रहरि के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।उक्त प्रभात फेरी में शामिल लगभग 795 छात्र-छात्राओं को बिस्किट का वितरण किया गया।
    उक्त प्रभात फेरी को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखते बन रहा था । दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने बच्चों में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और संस्था को धन्यवाद दिया। उक्त कार्यक्रम में लायन मनोज जायसवाल, लायन सुधाकर मिश्रा, लायन डॉ तारिक शेख, लायन रविकांत जायसवाल, लायन सुरेन्द्र तिवारी, लायन पवन साहू, लायन मनीष श्रीवास्तव, लियो सचिव दीपक अग्रहरि, लियो कोषाध्यक्ष कार्तिक अग्रहरि, लियो पवन अग्रहरि, लियो अंकित मोदनवाल, लियो ऑफ़ताब आदि सहित अन्य लायन साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *