• Thu. May 14th, 2026

    कृपाशंकर सिंह की फार्च्यूनर गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

    BySatyameva Jayate News

    Oct 28, 2024
    Share

    गाय बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

    जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे व महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह की फार्च्यूनर गाड़ी का सोमवार को जौनपुर वाराणसी मार्ग पर गाय को बचाने के चक्कर मे एक्सीडेंट हो गया। हादसे में वो बाल बाल बच गए।

    जौनपुर। 73 लोकसभा जौनपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी व पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह की गाड़ी का सोमवार की सुबह जौनपुर वाराणसी मार्ग पर एक्सीडेंट हो गया।
    जानकारी के अनुसार पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह रविवार को मुंबई से जौनपुर के सिद्धार्थ उपवन लान में आयोजित पूर्वांचल युवा महोत्सव में भाग लेने आए थे।
    सोमवार की सुबह श्री सिंह अपनी फार्च्यूनर गाड़ी संख्या up 62 CY 0018 से आवास से दिल्ली जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे कि जैसे ही वो जौनपुर बाबतपुर के मध्य
    अमूल डेयरी के पास एक गाय अचानक उनकी गाड़ी के सामने आ गई। गाय को बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर गाड़ी को नियंत्रित करना चाहा परंतु तब तक उनकी गाड़ी आगे जा रही पुलिस की गाड़ी से जोर से टकरा गई। जिससे वो बाल बाल बच गए लेकिन फार्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। उसके बाद वो पुलिस की गाड़ी में बैठकर बाबतपुर पहुच दिल्ली के लिए रवाना हुए।
    कृपाशंकर सिंह ने बताया कि ईश्वर की कृपा और लोगों के आशीर्वाद से वे पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ है। जोर से झटका के चलते उनकी कमर में थोड़ा दर्द जरूर है, परंतु घबराने की कोई बात नहीं है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना जफराबाद अन्तर्गत जमैथा चौकी का किया गया भव्य उद्घाटन
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिह द्वारा पुलिस कार्यालय पर की जनसुनवाई
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस आफिस के विभिन्न शाखाओं का किया साप्ताहिक निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *