• Fri. Mar 20th, 2026

    लायंस क्लब क्षितिज ने किया बृहद पौधारोपण

    BySatyameva Jayate News

    Oct 2, 2024
    Share

    ◆ पेड-पौधे ही हमें देते हैं ऑक्सीजन
    ◆ वृक्ष काटने से ही बाढ़, भूमि-स्खलन आदि होते हैं
    ◆ पौधारोपण से ही वातावरण स्वच्छ होगा
    ◆ वृक्ष हमारे जीवन के लिए हैं बहुत जरूरी

    जनपद जौनपुर की सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था लायंस क्लब क्षितिज ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर अध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बृहद वृक्षारोपण किया। जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

    पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह ने कहा प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है।
    अध्यक्ष लायन प्रदीप सिंह ने बताया पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है। पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है। पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है।
    सचिव अजीत सोनकर ने इस वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कहा पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं, अतः हमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। आज हम अपने लालच के लिए पेड़-पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं। तथा वातावरण भी दूषित हो रहा है। वृक्ष काटने से ही बाढ़, भूमि-स्खलन आदि होते हैं।
    कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी को यह शपथ दिलाई गई की प्रति व्यक्ति कम से कम अपने नाम का एक पौधा अवश्य लगाये और पौधों की सुरक्षा स्वयं करें। इस अवसर पर कौशल त्रिपाठी, डॉ सतीश चंद्र मौर्य, जगन्नाथ मोदनवाल सुड्डू, नीरज सिंह, सुनील कनौजिया, रत्नेश गुप्ता, संजय बैंकर, अनीस सोनकर, सुषमा सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *