• Sat. Aug 15th, 2026

    गांधी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से खरका तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को याद किया

    BySatyameva Jayate News

    Oct 2, 2024
    Share

    जौनपुर

    कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण पूरे जोश के साथ जुलूस की शक्ल मे राम धुन गाते हुए गांधी तिराहा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंच कर महात्मा गांधी और स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के श्रद्धांजलि अर्पित की।

    सभा को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि महात्मा गाँधी का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने असाधारण कार्यों एवं अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी। आज़ादी एवं शांति की स्थापना ही उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था। गांधी जी द्वारा स्वतंत्रता और शांति के लिए शुरू की गई इस लड़ाई ने भारत और दक्षिण अफ्रीका में कई ऐतिहासिक आंदोलनों को एक नई दिशा प्रदान की गाँधी जी की मानना है कि बिना अहिंसा के सत्य की खोज असंभव है, अहिंसा वह ज्योति है, जिसके द्वारा मुझे सत्य का साक्षात्कार होता है। अहिंसा यदि साधन है तो सत्य साध्य है। वे दोनों को एक ही सिक्के के दो पहलू मानते है। अहिंसा के लिये आवश्यक है कि प्रत्येक दशा मे सत्य का पालन किया जाए।
    इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, सुभाष मौर्या, बाबा सिंह, पूनम पाण्डेय, महमूद अंसारी, उस्मान अली, अबूजर, गौरव सिंह सनी, आरिफ खान, ज्ञानेश सिंह, आज़म जैदी, जयमंगल यादव, अजय सोनकर, शशांक राय, लाल प्रकाश पाल, अनुराग राय, निसार इलाही, अनिल दुबे आजाद, प्रवीण सिंह, अनिल सोनकर, अमन सिन्हा, फरहान जिलानी, शशांक तिवारी, रोहित पाण्डेय, संदीप निषाद, बबलू गुप्ता, ताहिर, जब्बार अली सलमानी, अली हैदर, मोनू मौर्या, सब्बल, इकबाल आदि मौजुद रहे।

    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई
    दुर्गा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *