• Sat. Jul 5th, 2025

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के जन्मदिन पर हुए विविध कार्यक्रम

BySatyameva Jayate News

Sep 23, 2024
Share

दिव्यांगों, बुजुर्गों को कराया गया भोजन, ईशा हॉस्पिटल में किया गया रक्तदान
जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह को अपने माटी और जनपद से लगाव होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके जनपद में न होने के बावजूद उनके समर्थकों ने उनका जन्मदिन ईशा हॉस्पिटल में रक्तदान कर, रचना विशेष विद्यालय बल्लोचटोला में बच्चों के साथ केक काटकर व भोजन कराकर तथा दोपहर में जिला अस्पताल के महिला और पुरुष वार्डों में सभी रोगियों को फल एवं अन्य साम्रागियां वितरित कर मनाया। यही नहीं रात आठ बजे वृद्धाश्रम में बुजुर्गाजनों के साथ केक काटकर एवं भोजन कराकर जन्मदिन मनाया गया। हालांकि वह जनपद में रहने पर भी अपना जन्मदिन इसी तरह से मनाते हैं। उनका मानना है कि अपने जन्मदिन पर दिव्यांगों और वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ केक काटकर और उन्हें भोजन कराने में काफी सुख की अनुभूति होती है। उनके शुभचिंतकों, मित्रों ने जन्मदिन पर बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में रमेश सिंह रामा, बबलू दुबे, शैलेंद्र सोनकर, मयंक नारायण, दुर्गेश सिंह, गौरव सिंह, रजनी साहू, सुनील यादव, हर्ष सिंह, राहुल सिंह, आनंद सिंह, आनंद यादव, रूपेश उपाध्याय, विवेक यादव, रिशु सोलंकी एवं अन्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि शिव सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

“भारत के निवासी हैं गमें #शब्बीर करेगें….”हिन्दू हैं मगर #मातमें शब्बीर करेगेंमुर्हरम में बड़ी संख्या में हिन्दू अजादार करते हैं मजलिस पढ़ते हैं नौहा
टी डी इन्टर कालेज के प्रिसिपल डाक्टर सत्य प्रकाश सिह के दो साल कार्यभार ग्रहण पूरा करने पर कालेज परिवार ने किया सम्मान समारोह
अपना दल पार्टी के संस्थापक डाँ सोनेलाल पटेल की जंयती पर पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली सहित कार्यकर्त्ताओ ने धूमधाम से मनायी जंयती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed