• Wed. May 13th, 2026

    मैगी पार्टी के दौरान एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी 12 वर्षीय किशोर की मौत, जिला अस्पताल में चल रहा परिवार का इलाज,

    BySatyameva Jayate News

    May 13, 2024
    Share

    पीलीभीत के पूरनपुर इलाके के राहुल नगर चंदिया हजारा का मामला

    यूपी के पीलीभीत में मैगी पार्टी के बाद बड़ा हादसा हुआ है, यहां पर एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई जिसके बाद परिवार को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सभी घर पर आ गए, अचानक से 12 वर्षीय किशोर रोहन की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई, देखते ही देखते रोहन के भाई विवेक की भी हालत बिगड़ने लगी परिवार को पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि देहरादून निवासी सोनू की पत्नी सीमा पूरनपुर इलाके के गांव राहुल नगर चंदिया हजारा में अपने मायके आई हुई थी इसी दौरान मैगी पार्टी हुई मैगी पार्टी करने के बाद सीमा, रोहन, विवेक, संध्या, संजना, एवं संजू की हालत बिगड़ गई, इलाज के बाद रोहन की मौत हो गई घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, स्थानीय लोग मैगी से परहेज करने लगे हैं वहीं घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *