• Wed. May 13th, 2026

    भाजपा नेता को बदमाशो ने दिनदहाडे मारी गोली घायल जिला अस्पताल रेफर

    BySatyameva Jayate News

    Mar 7, 2024
    Share

    जौनपुर

    भाजपा नेता प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी
    बुरी तरह घायल घटना बोधापुर मोड़ की

    थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में तड़तड़ाई गोलियां बोधापुर निवासी भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव को दिन दहाड़े लगभग 10 बजे के आसपास मोटरसाइकिल सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गये है। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया है। घटना की खबर वायरल होते ही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर निरीक्षण के बाद बदमाशो की तलाश में जुट गयी है। घटना की खबर मिलने पर जिला स्तरीय अधिकारी भी मौके वारदात पर पहुंच कर छानबीन कर रहे है।
    बताया जा रहा है कि प्रमोद जैसे ही अपने घर से निकाल कर सड़क पर आये तभी बदमाशो ने गोली मार दिये और फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार बदमाशो का पीछा पुलिस टीम कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *