• Wed. May 13th, 2026

    एनएसएस देश एवंम समाज की सेवा के लिए समर्पित-डॉ अब्दुल कादिर खान

    BySatyameva Jayate News

    Mar 3, 2024
    Share

    जौनपुर-मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर का शुभारंभ किया गया शिविर का शुभारंभ प्राचार्य/संरक्षक डॉ अब्दुल कादिर खान ने फीता काट कर किया मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए उनकी स्मृति पर पुष्प ही अर्पित किया गया स्वागत गीत के रूप में आकांक्षा और सोफिया ने मधुर आवाज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवंम पूर्व स्वयंसेविका रिया ने भी गीत गाए स्वयंसेविकों के द्वारा एनएसएस के बहुत से सुझाव भी दिए गए

    प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने अपने संबोधन में कहा युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना नेतृत्व का भाव जाग्रति करती है हर युवाओं को लोगों को जागरूक करने का भाव एवं समाज को अच्छा बनाने का संकल्प मिलता है देश की सबसे बड़ी आबादी में युवाओं की है जिस देश सशक्त एवं मजबूत है

    आरडी परेड की स्वयंसेविका आंचल मौर्या ने अपने राजपथ के सफर का अनुभव भी स्वयंसेवक एवं स्वयं-सेविकाओं को साझा किया

    इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार बिंद, डॉ विवेक विक्रम सिंह,अहमद अब्बास खान इत्यादि सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक एवं सेविकाएं मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सुमित सिंह ने किया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *