• Thu. Mar 19th, 2026

    डिजिटल भारत बनाना हम सब का लक्ष्य-शैलेंद्र कुमार

    BySatyameva Jayate News

    Feb 23, 2024
    Share

    183 छात्राओं को मिला स्मार्टफोन नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज अफलेपुर जौनपुर

    जौनपुर -नूरुद्दीन खां गर्ल्स पी जी कॉलेज में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में 183 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। स्मार्ट फोन को पाकर छात्र छात्राओं को चेहरे खिले गए।
    स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाहगंज एसडीएम शैलेन्द्र कुमार आगमन हुआ।
    कार्यक्रम का संचालन डॉ सिकन्दर यादव जी ने किया।मुख्य अतिथि का स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्रम भेट कर स्वागत किया।
    कॉलेज के संरक्षक डॉ अब्दुल कादिर खां ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की किसी चीज का उपयोग अच्छा भी है खराब भी है, तो आपको स्मार्ट फोन का उपयोग केवल अच्छी चीजों के लिए, पढ़ाई के लिए करना है। सरकार की मंशा है की विद्यार्थियों की पढ़ाई अच्छे से हो।
    मुख्य अतिथि ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पढ़ाई में विभिन्न नवीन तकनीकों और डिजिटल सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।उन्होंने बच्चो को आज के समय में मोबाइल फोन का महत्व बताया।
    कॉलेज प्राचार्य डॉ जुल्फेकार ने बताया कि आज कुल 183 मोबाइल फोन वितरित किए गए छात्राओं को शुभकामनाएं दी।इस मौके पर कानूनगो संजय राय नोडल अधिकारी डॉ सुशील कुमार,चंद्रभान यादव, दीपक सिंह, डॉ श्याम यादव,डॉ जय सिंह, डॉ रीता अस्थाना, अर्चना श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, कंचन लता, स्वेता सिंह आदि के साथ सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहें ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *