• Thu. Mar 19th, 2026

    51वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2023 में जनक कुमारी इंटर कालेज के छात्र यश ने परचम लहराया

    BySatyameva Jayate News

    Dec 15, 2023
    Share

    जौनपुर
    जनक कुमार इंटर कॉलेज के छात्र यश यादव ने मुरादाबाद में आयोजित 51वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश यादव जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जो 12 दिसंबर 2023 से मुरादाबाद जनपद में आयोजित थी उसके आज फाइनल परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश यादव की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य डॉक्टर जंग बहादुर सिंह एवं उनके मार्गदर्शन शिक्षक विपनेश कुमार श्रीवास्तव तथा विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *