टीडी कॉलेज में इग्नू का परिचय समारोह आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

Share

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 48017 में मंगलवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए परिचय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इग्नू के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. हरिवंश सिंह ने सत्रीय कार्य तैयार करने, प्रश्नपत्र प्राप्त करने तथा अध्ययन सामग्री से संबंधित समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रक्रिया से अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे काउंसलर डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इग्नू शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करता है। इसके विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीडी कॉलेज में अध्ययन केंद्र उपलब्ध होना स्थानीय विद्यार्थियों के लिए सौभाग्य की बात है। इसके माध्यम से रोजगार और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाएं तलाश सकते हैं।

समारोह के द्वितीय सत्र में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं रखीं। समन्वयक प्रो. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, काउंसलर सीआईबी डॉ. सत्यम प्रजापति, आशीष कुमार दुबे तथा दर्शनशास्त्र के काउंसलर राजेश बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया। इससे विद्यार्थी संतुष्ट नजर आए।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. मंगल पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और इग्नू के नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें