मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. विनोद कन्नौजिया को भेजा प्रशंसा पत्र

Share

चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण को सराहा, डॉ. विनोद बोले- सम्मान से समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ी

जौनपुर। जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. विनोद कन्नौजिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रशंसा एवं स्नेह पत्र प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री के इस पत्र को डॉ. विनोद कन्नौजिया ने अपने लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में समाज के प्रति चिकित्सा सेवा के अपने छोटे से प्रयास को मिला यह प्रोत्साहन उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

डॉ. विनोद कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में चिकित्सकों को समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए जिस तरह स्नेह, विश्वास और प्रोत्साहन व्यक्त किया है, वह उनके लिए अमूल्य है। इस सम्मान से चिकित्सा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने का संकल्प मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री के इस प्रोत्साहन से इन प्रयासों को और गति मिलेगी। डॉ. कन्नौजिया ने कहा कि ‘स्वस्थ उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में वह आगे भी अपना योगदान निरंतर देते रहेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेहपूर्ण संदेश उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा भी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें