
आंगनबाड़ी केन्द्रों में संवर रहा बचपन, बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिल रही नयी दिशा

पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं में दिख रहा बेहतर प्रदर्शन
सुइथाकला, जौनपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और बच्चों, गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सुइथाकला की बाल विकास परियोजना अधिकारी सरिता तिवारी की प्रभावी पहल धरातल पर दिख रही है, उनके नेतृत्व में क्षेत्र के 222 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और मातृ-शिशु कल्याण से जुड़ी योजनाओं को गति दी जा रही है। परियोजना के अंतर्गत विद्यालयों से संबद्ध, विभागीय और सरकारी भवनों सहित विभिन्न स्थानों पर केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 770 गर्भवती महिलाएं, 742 धात्री महिलाएं, तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के 5309 बच्चे तथा सात माह से तीन वर्ष तक के 6631 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग के 12453 बच्चों का वजन एवं लंबाई अथवा ऊंचाई का आकलन कराया गया है जो 99.09 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है। कुपोषण से लड़ाई को प्राथमिकता देते हुए 66 सैम तथा 219 मैम बच्चों को चिह्नित किया गया है। वहीं पोषण संबंधी निगरानी के लिए ई-कवच के तहत 51 बच्चों का विवरण दर्ज है। लाभार्थियों तक पोषाहार पहुंचाने में टीएचआर वितरण की प्रगति 87.10 प्रतिशत है। गर्भवती महिलाओं की चौथी प्रसवपूर्व जांच 82.35 प्रतिशत तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण 93.44 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
सीडीपीओ सरिता तिवारी के निर्देशन में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड मील का संचालन किया जा रहा है। केंद्रों की बुनियादी सुविधाओं को संतृप्त बताया गया है तथा जल जीवन मिशन के तहत नल से जलापूर्ति का कार्य भी पूर्ण है। अधूरे केंद्रों का निर्माण संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराया जा रहा है। सीडीपीओ सरिता पाठक की कार्यशैली में योजनाओं की नियमित निगरानी, आंकड़ों की समीक्षा और कमियों को दूर करने पर विशेष जोर दिखाई देता है।
तीन साल की सेवाओं को मिला सम्मानशासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचे और आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के प्रभावी केंद्र बनें, इसी उद्देश्य से आंगनबाड़ी केन्द्रों को और बेहतर बनाने के लिए हम सतत प्रयत्नशील है।
– सरिता तिवारी (सीडीपीओ सुइथाकला)।





