किसान सम्मान के लिये प्रगतिशील किसान 30 तक करें आवेदन

Share

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर 23 दिसम्बर को खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि 23 दिसंबर को हर वर्ष किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर कृषि सहित इससे संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को राज्य व जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाता है। जनपद के प्रगतिशील किसान इस योजना में शामिल होने के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन कर पंजीकरण करायें। किसानों की फसलों के क्राप कटिंग परिणाम के आधार पर प्रतियोगिता कराई जाती है। खरीफ और रबी फसलों में सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार सात हजार रुपए व द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्रम देकर जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। जनपद में इस वर्ष 36 किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।

उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि 23 दिसंबर को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले किसान सम्मान दिवस में प्रतियोगिता के लिए खरीफ फसलों के किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। उन्होंने जनपद के किसानों से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने उपज परिणाम निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर कृषि भवन में आवेदन कर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील किया है। सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों की सूची जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से अनुमोदन होने के पश्चात प्रदेश स्तर पर भी प्रेषित की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर स्थान बनाने वाले कृषकों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाता है। प्रदेश स्तर पर कुल 58 कृषकों को सम्मानित किया जाता है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें