
विद्यालय में चोरी का मुकदमा दर्ज

डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिसौरी में 3 नवंबर को हुई चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधानाध्यापिका मीरा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 3 नवंबर की रात में अज्ञात चोर मध्यान्ह भोजन के बर्तन, विद्यालय के अभिलेख सहित अन्य सामान चुरा ले गये जिससे विद्यालय का शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है।
ALSO READ
तीन साल की सेवाओं को मिला सम्मान







