जीआरपी ने सतना से लापता व्यक्ति को जौनपुर स्टेशन पर खोजा, परिजनों को सौंपा

Share

जौनपुर। जीआरपी जौनपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेलवे स्टेशन पर भटक रहे मध्य प्रदेश के एक लापता व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। व्यक्ति की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के कृष्णानगर कवारी टोला निवासी राजू चौधरी (45) पुत्र कंधी चौधरी के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को जीआरपी चौकी जौनपुर सिटी प्रभारी रविंद्र कुमार पटेल पुलिसकर्मियों के साथ प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता बताया। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगने पर पुलिस ने परिजनों से दूरभाष पर संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि राजू चौधरी 11 नवंबर को घर से लापता हो गए थे। इस संबंध में मध्य प्रदेश के कोलगवां थाने में गुमशुदगी का मुकदमा संख्या 1655/2026 दर्ज कराया गया था।

सूचना मिलने पर राजू की पत्नी गुड़िया चौधरी अपने बेटे महेश चौधरी के साथ जीआरपी थाना जौनपुर पहुंचीं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद राजू चौधरी को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बिछड़े परिजन को सुरक्षित पाकर परिवार ने जीआरपी पुलिस के प्रति आभार जताया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, सुजीत कुमार और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें