
साधु वेश में रावण ने किया सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाए राम

मड़ियाहूं
क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में चल रही श्रीरामलीला में गुरुवार की रात सीता हरण और शबरी के प्रेम प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से भावविभोर कर दिया।
मंचन के दौरान रावण साधु का वेश धारण कर पंचवटी पहुंचता है और माता सीता से भिक्षा मांगता है। इसके बाद छलपूर्वक माता सीता का हरण कर उन्हें लंका ले जाता है। इस दृश्य का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो उठे। वहीं दूसरे प्रसंग में भगवान श्रीराम, माता सीता की खोज करते हुए शबरी के आश्रम पहुंचते हैं। यहां शबरी भगवान राम के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और प्रेम प्रकट करते हुए उन्हें बेर खिलाती हैं। भगवान श्रीराम भी शबरी के प्रेम और भक्ति को स्वीकार करते हुए उनके जूठे बेर खाते हैं। इस प्रसंग ने भक्ति और समर्पण का संदेश दिया।
रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदन जायसवाल, शंभू सेठ, अरविंद, मनीष और शिवकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद में धान खरीद का हुआ शुभारम्भ







