पानी भरी बाल्टी में गिरने से बालक की हालत गंभीर

Share

जौनपुर। पानी भरी बाल्टी में मुंह के बल गिरने से बालक की हालत गंभीर हो गई। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी हरी लाल निषाद का आठ माह का पुत्र बुधवार सुबह खेलते खेलते अचानक उस स्थान पर पहुंच गया जहां पर पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। जिसमें वह मुंह के बाल गिर पड़ा जब तक परिजनों की निगाह उस पर पड़ी तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी आनन-फानन परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहचचे यहां पर डॉक्टरों ने हालात देखकर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर भी चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात अस्पताल में वेंटिलेटर ना होने के कारण बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन बच्चों को वाराणसी में ले जाकर किसी निजी हॉस्पिटल लेकर चले गए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें