
दो थाना क्षेत्रों में मारपीट और तोड़फोड़, सात पर केस

जौनपुर। जिले के लाइन बाजार और सुरेरी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग विवादों को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां (बनपुरवा) गांव निवासी नागेंद्र निषाद ने शिकायत की कि दीपावली मनाने मुंबई से घर आने पर उनके भाई वीरेंद्र निषाद और दो भतीजों ने उन्हें घर में घुसने से रोका। विरोध करने पर मारपीट की और दरवाजे पर खड़ी बाइक तोड़ दी। वहीं, सुरेरी थाना क्षेत्र के राईपुर गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। शिवम उपाध्याय ने आरोप लगाया कि पट्टीदारों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और शौचालय व नल तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।








