
जौनपुर पुलिस लाइन में एएसपी सम्यक चौधरी ने परेड, अर्दली रूम और कार्यालयों का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन और कार्यप्रणाली का लिया जायजा, अभिलेखों को अद्यतन रखने के दिए निर्देश
जौनपुर। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी ने पुलिस लाइन जौनपुर में परेड, अर्दली रूम और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड निरीक्षण के बाद एएसपी ने अर्दली रूम में संबंधित पुलिसकर्मियों के विभागीय प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयीय कार्यप्रणाली और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
एएसपी सम्यक चौधरी ने कार्यालयीय कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था को अनुशासित, व्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।








