युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन 29 को

Share

जौनपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी शैलेष उपाध्याय ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष-2026-27 में युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन 29 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे बलरामपुर हॉल टीडी डिग्री कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा 17 अगस्त को 15 से 29 वर्ष के मध्य अनिवार्य है। प्रतिभागी को माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में फिल्मी गीतों को सम्मिलित नहीं किया जायेगा। जनपद स्तर पर सांस्कृतिक का आयोजन निम्न विधाओं में किया जायेगा। विधा: नुक्कड़ नाटक (समूह), पेटिंग, लोक नृत्य (समूह), लोक गीत (समूह), कविता लेखन, समूह में अधिकतम 10 प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये विकास भवन में स्थित तृतीय तल पर कक्ष संख्या-310 जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें