रामलीला मनोरंजन नहीं, सनातन संस्कृति की आत्मा और मर्यादा का मार्ग है: श्रीकृष्ण पांडेय

Share

खुटहन। क्षेत्र के पटैला खुर्द स्थित बासगंज, मम्मनपुर बनहरा में शिवशक्ति रामलीला समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीला का मंचन श्रद्धा, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में किया जा रहा है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय के आगमन पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण पांडेय ने दर्शकों और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन या समय व्यतीत करने का साधन नहीं है बल्कि यह हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति की आत्मा है। प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें मर्यादा, त्याग, धैर्य और सत्य के मार्ग पर चलने की अमर प्रेरणा देता है। आज के आधुनिक युग में युवा पीढ़ी को इन आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की महती आवश्यकता है।

रामलीला के दौरान कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रभु श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा से जुड़े दृश्यों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। रामलीला मंचन में उत्कृष्ट अभिनय करने वाले स्थानीय कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी सांस्कृतिक अवसर पर शिवशक्ति रामलीला समिति के संरक्षक सुरेंद्र कुमार प्रजापति, प्रबंधक नरेंद्र कुमार प्रजापति, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा और डायरेक्टर विजय शंकर मुख्य रूप से मंच पर आसीन रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में वेदव्यास मोतीलाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष दुर्गेश प्रसाद साहू, व्यवस्थापक विनय अग्रहरी, उपाध्यक्ष गौरीशंकर मोदनवाल और व्यवस्थापक सौरभ अग्रहरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पटैला, बनहरा, बासगंज और मम्मनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और कला प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें