त्योहारों के मद्देनजर पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास

Share

जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन जौनपुर में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत पुलिसकर्मियों ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इसमें भीड़ नियंत्रण, बलवा नियंत्रण की विभिन्न प्रक्रियाओं और दंगा निरोधक उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता, संयम और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद अर्दली रूम में विभागीय प्रकरणों की समीक्षा की गई और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयीय कार्यप्रणाली और साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेख अद्यतन रखने तथा कार्यालयीय कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें