जौनपुर में चोरी और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Share

जफराबाद में घर में चोरी का वांछित आरोपी पकड़ा गया, लाइन बाजार में मिले चोरी के आभूषण

जौनपुर। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, लाइन बाजार थाना क्षेत्र में चोरी के मुकदमे से संबंधित आभूषण वादी के घर के पीछे से मिलने की जानकारी सामने आई है।

जफराबाद पुलिस ने घर में चोरी के मामले में वांछित रुनित शर्मा पुत्र रामआसरे शर्मा निवासी जमैथा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक मुख्तार राम, हेड कांस्टेबल दुर्गेश पाण्डेय, कांस्टेबल हिमांशु कुमार और होमगार्ड रामचन्द्र यादव शामिल रहे।

उधर, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी नितेश सिंह पुत्र शरद सिंह ने 24 अक्टूबर को आभूषण चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान वादी ने बताया कि चोरी गए आभूषण उसके घर के पीछे मिल गए हैं। उसने आभूषणों के साथ अपना फोटो भी उपलब्ध कराया और मामले में आगे कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में जलालपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित सोनू चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान निवासी कुड़वा मसउदपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 476/2026 में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद और उपनिरीक्षक राम अवतार यादव शामिल रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें