एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Share

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के साथ विकासखंड सिकरारा, बक्शा, बदलापुर, खुटहन और सुईथाकला में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में स्थापित नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान, मतदान प्रक्रिया की निगरानी और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें