तेज बारिश से गिरी घाट की दीवार, टला बड़ा हादसा*

Share

जौनपुर। पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित गोकुल घाट पर रविवार शाम हुई तेज बारिश के चलते घाट की एक दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घाट पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घाट की दीवार काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी।

बता दें कि उक्त घाट पर समय-समय पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। यदि यह हादसा किसी कार्यक्रम के दौरान होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से घाट की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें