बक्शा समाधान दिवस में पांच शिकायतें, एक का मौके पर निस्तारण

Share

बक्शा, जौनपुर। शनिवार को झमाझम बारिश के बीच स्थानीय थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सभी राजस्व से संबंधित रहीं। अधिकारियों ने शिकायतों को संबंधित राजस्व कर्मियों को सौंपते हुए निर्धारित समय में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

मई गांव निवासी टिहुरी प्रसाद पुत्र छटंकी प्रसाद ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर विपक्षी द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच कर शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया।

वहीं, अन्य चार मामलों में संबंधित राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद और राजस्व मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने की। इस दौरान राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) अशोक द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल, पुलिसकर्मी और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर विवादों का समाधान कराने को कहा गया। कार्रवाई और जांच आख्या को समाधान रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

OPD
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें