नखास में जर्जर राजभवन का बारजा गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Share

जौनपुर। शहर के नखास मोहल्ले में स्थित जर्जर पुराने राजभवन के बारजे का कुछ हिस्सा शनिवार को बारिश के दौरान अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। बारजा गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के समय भवन के नीचे मौजूद लोगों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई।

बताया जाता है कि बेनवंशी बस्ती के लोग अक्सर राजभवन के नीचे बैठकर बांस छीलने, झपिया और बांस से जुड़ी अन्य वस्तुएं बनाने का काम करते हैं। शनिवार को बारिश के दौरान भी कुछ लोग भवन के नीचे बैठे हुए थे। इसी बीच अचानक बारजे का कुछ हिस्सा टूटकर गिरने लगा। खतरे का आभास होते ही वहां मौजूद लोग दौड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। कुछ ही देर में जर्जर हिस्सा सड़क पर आ गिरा।

मलबा सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि पुराना राजभवन काफी समय से जर्जर हालत में है। बारिश के दिनों में भवन का कोई न कोई हिस्सा अक्सर टूटकर गिरता रहता है। इसके बावजूद आसपास रहने वाले लोग और बस्ती के लोग रोजमर्रा के काम के लिए इसके नीचे बैठते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर भवन के कारण यहां हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। यदि भवन का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया तो सड़क से गुजरने वाले लोगों और आसपास रहने वालों की जान खतरे में पड़ सकती है। लोगों ने प्रशासन से जर्जर भवन की स्थिति का निरीक्षण कराकर आवश्यक सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

OPD
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News ✓
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें