सौरभ का सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Share

लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए दी बधाई

गौराबादशाहपुर , जौनपुर।

धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र पहलवान सौरभ यादव का 79 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए लखनऊ में हुए ट्रायल में भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है। जो आगामी नवंबर माह में कजाकिस्तान में आयोजित होगी। इस चयन से परिवार के साथ ही शुभचिंतकों और इलाके के लोगों में प्रसन्नता है। लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सोनकर, सूर्यनाथ यादव, अनीस, रमाकांत, मो.जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, खलीलुर्रहमान, पहलवान शोभनाथ, पहलवान चंद्रशेखर, पहलवान कमला आदि ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Admin
Admin
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें