
प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव का निधन

शिक्षा जगत में शोक की लहर, जनमानस ने जताया दुख
जौनपुर। शिक्षा जगत के विद्वान भौतिक शास्त्री एवं प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव का शनिवार 19 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद और जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को शिक्षा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी, पांच फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएंमृदुभाषी व्यक्तित्व ने बनाई पहचान
डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव अपने विद्वतापूर्ण व्यक्तित्व और मृदुभाषी व्यवहार के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाज के बीच सम्मानित थे। वह औकाई कॉलेज, जौनपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।
परिवार के प्रति जताई संवेदना
डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव की पत्नी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित अध्यापिका एवं कायस्थ महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव हैं। शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।







