घर के गेस्ट रूम में वृद्ध की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप

सारांश
केराकत के बेहड़ा गांव में कई दिनों से लापता 70 वर्षीय वृद्ध विनोद सिंह का शव उनके घर के गेस्ट रूम से सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ। बेटे ने चोरी के दौरान हत्या की आशंका जताते हुए गांव के युवक और साथियों पर आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
HIGHLIGHTS
  • गेस्ट रूम में वृद्ध की सड़ी-गली लाश मिली
  • कई दिन से लापता वृद्ध का शव बरामद
  • दुर्गंध से खुला वृद्ध की मौत का राज
  • बेटे ने जताई हत्या की आशंका, जांच शुरू
Share

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के बेहड़ा गांव के रग्घूपुर पूर्वे में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के गेस्ट रूम से 70 वर्षीय वृद्ध का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ। वृद्ध कई दिनों से लापता थे। घर पहुंचे बेटे को दुर्गंध आने के बाद घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बेहड़ा गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र केदार सिंह 11 सितंबर की रात से लापता थे। परिजनों के अनुसार वह सवारी गाड़ी पर खलासी का काम करते थे। उनका इकलौता बेटा अतुल सिंह लखनऊ में परिवार के साथ रहता है। पिता के लापता होने की जानकारी के बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

अतुल सिंह के अनुसार, 17 सितंबर को वह गांव स्थित अपने घर पहुंचे। घर में प्रवेश करते ही उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर किसी जानवर के मरने की आशंका जताई गई। इसके बाद घर की सफाई के लिए मजदूर लगाए गए। सफाई के दौरान गेस्ट रूम में विनोद सिंह का सड़ी-गली अवस्था में शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

चोरी के दौरान हत्या कर शव छिपाने की आशंका

मृतक के बेटे अतुल सिंह ने चोरी के दौरान मारपीट कर पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर आरोप लगाया कि चोरी के दौरान उनके पिता के साथ मारपीट कर हत्या की गई और शव को घर के गेस्ट रूम में छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के बेटे की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्ध की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News
Satyameva Jayate News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा ख़बरें