• Sun. Sep 13th, 2026
    मड़ियाहूं की जारा फारूकी बनीं पायलट
    Share

    अमेरिका से लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

    जौनपुर। मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल और कमाल फारूकी की बेटी जारा फारूकी ने हवाई जहाज की पायलट बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमेरिका से प्रशिक्षण पूरा कर लौटने पर जारा फारूकी का परिजनों और शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत किया।

    परिजनों में खुशी का माहौल

    जारा की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके घर पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने भी उनकी सफलता को मड़ियाहूं के लिए गौरव की बात बताया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *