• Fri. Sep 11th, 2026

    उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जताया शोक

    उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जताया शोक
    Share

    जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

    दोनों मंत्रियों ने विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।

    उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग और संबल का भरोसा भी दिलाया।

    विनोद राय और उनके परिवार ने दुख की इस घड़ी में आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने के लिए दोनों मंत्रियों के प्रति आभार जताया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *