• Fri. Sep 11th, 2026
    शांति भंग में 22 लोगों का चालान
    Share

    बरसठी | क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग गांवों से 22 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया।
    थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पाली गांव में आपसी विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में शिवम कुमार, चंदन कुमार, आशीष कुमार, चंदन गौतम, विजय शंकर गौतम, नीरज गौतम, रामजीत विश्वकर्मा और राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं गणेशपुर निवासी सत्यम पटेल, दमोदरा निवासी शिवम पटेल और शुभम कुमार गौतम, सराय विक्रम निवासी राज सिंह तथा भोपतपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद पटेल, गौरव पटेल, प्रियांशु पटेल, संजय पटेल, राम सिंह पटेल और अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कूसा गांव निवासी सबीना, सोनू अली, असलम अली और बानो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *