• Wed. Sep 9th, 2026
    Share

    बरसठी | राजापुर गांव में मंगलवार रात घर में सो रहे 39 वर्षीय एक युवक की विषैले जीव के डंसने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले गए। सुधार नहीं होने पर भदोही के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    उक्त गांव निवासी सभाशंकर तिवारी के पुत्र बजरंगी तिवारी रात में भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे। इसी दौरान किसी विषैले जीव ने उन्हें डंस लिया। परिजन उन्हें पहले झाड़-फूंक कराने ले गए, लेकिन हालत बिगड़ती गई। इसके बाद उन्हें भदोही के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बजरंगी को मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी अनीता, पुत्री प्रीति और मां नुख्खी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार बजरंगी परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *