एलिम्को कानपुर द्वारा बी आर सी मछलीशहर के परिसर में लगाया गया कैम्प
मछलीशहर। नगर स्थित बी आर सी परिसर में सोमवार को कैंप लगाकर 243 दिव्यांग बच्चो को उपकरण हेतु चिन्हित किया गया ।
एलिम्को कानपुर द्वारा बी आर सी में 11नवंबर 2026 को समारोह आयोजित कर चिन्हित बच्चों को उपकरण प्रदान किया जायेगा।
सोमवार को समग्र शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को कानपुर द्वारा आयोजित कैम्प में 16 से 18आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया।परीक्षणोपरांत 50को कैलीपर, 49 को स्टिक, 33को ह्वील चेयर, 30को ट्राई साइकिल, 10 को सी पी चेयर ,22 को एम आर किट, 23को हियरिंग किट के लिए चुना गया है। कैंप में डा आदर्श द्विवेदी, ऑडियोलॉजिस्ट संजीव कुमार, गोपाल तिवारी, अभिषेक, बी एस ए कार्यालय से डॉ पी डी तिवारी,मनोज गुप्ता, संजय मिश्रा ने कैंप में पंजीकरण और जाँच में सहयोग किया।फिजियोथैरेपिस्ट डा पी डी तिवारी बच्चों की थैरेपी भी की।जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने बताया कि उक्त चयनित दिव्यांग बच्चो को नवंबर माह में शिविर लगाकर उपकरण वितरित किया जाएगा। कैंप में भारी संख्या में अभिभावक बच्चों के साथ उपस्थित रहे।


