वाहन को पुलिस ने लिया कब्जे में, घायल चालक का भी चल रहा इलाज
मछलीशहर। बरईपार रोड पर चौराहे से चले अनियंत्रित वाहन ने सराय यूसुफ गाँव के निकट तक दस लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया है।घटना में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार को सायं मछलीशहर बरईपार मार्ग पर सराय यूसुफ गाँव के निकट टेंपो चलाना सीख युवक की गाड़ी अनियंत्रित हो गई।उसने सड़क पर जा रहे लोगो और बाइक सवारो में टक्कर मारते हुए सराय यूसुफ गांव के निकट सड़क किनारे नीचे उतर गया।टेंपो की टक्कर से बाइक सवार विनय (20) निवासी चौबेपुर, विशाल (27), दुर्गेश (19) निवासी भटहर, सचिन( 21) निवासी बटनहित, विजय (30) रज्जूपुर, निलेश (32,) रघुनाथ (75)निशांत (18) निवासी कौरहा और मुकेश (28) निवासी डगरियांव, प्रताप (25) निवासी पहसना सिकरारा गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस से सभी को सी एच सी भेजवाया। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। मुकेश, रघुनाथ और निशांत की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी तीनों का ईलाज चल रहा है। वाहन को पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली लौट गई। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले में तहरीर अभी नहीं मिली है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।ड्राइवर भी घायल है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहा उसका भी इलाज चल रहा है।

