• Mon. Sep 7th, 2026

    सरकारी भूमि की पैमाइश के दौरान हंगामा, महिला के धमकी देने का वीडियो वायरल

    Breaking newsBreaking news
    Share

    जलालपुर। क्षेत्र के बीबनममऊ गांव में सरकारी भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने सोमवार को हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। पैमाइश का विरोध कर रही एक महिला द्वारा अधिकारियों और शिकायतकर्ता को फंसाने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    बताया गया कि गांव निवासी रमेश यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव के ही रामसमुझ समेत अन्य लोगों ने सरकारी भूमि खाद गड्ढे पर कथित रूप से कब्जा कर निर्माण करा लिया है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम भूमि की पैमाइश और मौके की स्थिति स्पष्ट करने पहुंची थी।

    पैमाइश के दौरान महिला ने विरोध करते हुए कथित तौर पर अपने कपड़े फाड़कर राजस्व टीम और शिकायतकर्ता को फंसाने की धमकी दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    विरोध के बावजूद पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने सरकारी भूमि खाद गड्ढे की अराजी संख्या 520 की पैमाइश कर निशानदेही की। अब भूमि को कब्जामुक्त कराना राजस्व विभाग के सामने चुनौती है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *