• Wed. Sep 2nd, 2026

    97 वर्ष की उम्र में भाजपा नेता विनोद राय की माता जमुर्ता राय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    Share

    जौनपुर। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता जमुर्ता राय का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

    जमुर्ता राय का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्वांचल के कई प्रमुख भाजपा नेता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
    इस दौरान भाजपा नेता दीपक राय, रामस्वार्थ राजभर, बीनू सिंह, रमेश सिंह, ऋषिकांत राय, विद्यासागर सोनकर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    सभी ने दिवंगत जमुर्ता राय के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *