• Tue. Sep 1st, 2026

    लगातार बारिश के चलते 2 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक स्कूल बंद

    DM Jaunpur
    Share

    जौनपुर। जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 2 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। इस दौरान विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबंधित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा।

    हालांकि विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। वहीं परिषदीय तथा परिषद से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में महिला शिक्षकों को हलषष्ठी (हरछठ/ललई छठ) का अवकाश रहेगा।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *