बक्शा।स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबूपुर स्थित आजाद हिंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़ा सुल्तानपुर के बीएड विभाग के छात्रों ने पर्यावरण की संतुलन के लिए 30 पौधे लगाए बीएड विभाग के शिक्षक सचिन तिवारी ने बताया कि इस वर्ष एक पेड़ मां के नाम तहत सभी छात्र एक-एक पौधें लगाएंगे उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यकता पर जोर दिया तिवारी ने कहा कि पेड़ों की कमी के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है उन्होंने सभी बच्चों से अपने घर और विद्यालय क्षेत्र में एक-एक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आवाहन किया।
आजाद हिंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव ने कहां की इन पौधों से हमारा परिसर हरा भरा रहेगा और पर्यावरण की संरक्षण भी होगा और इससे आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित भी रहेगी ।
इस अवसर पर शिवांगी, खुशबू ,सृष्टि, प्रतिमा, सीमा ,रुचि, अंजलि, पुष्पा,संध्या नाजनीन ,रविंद्र, जयहिंद ,खुशबू निषाद आदि लोग उपस्थित रहे


