जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए विजय बहादुर उर्फ विद्या प्रजापति पुत्र कैलाशनाथ प्रजापति निवासी खैरखां उर्फ हटिया, थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार किया। वर्तमान में वह रैभानीपुर (जलपान की दुकान), चांदपुर में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना लाइन बाजार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 317/26 में धारा 109(1), 117(2), 115(2), 352, 351(3) और 324(4) बीएनएस के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम भरोसराम, हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल अंजनी सिंह तथा रिजर्व कांस्टेबल अब्बास खां शामिल रहे।

