• Tue. Sep 1st, 2026

    मड़ियाहूं में नेत्र जांच शिविर, 800 मरीजों की हुई जांच

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। नगर के खैरूद्दीन गंज वार्ड स्थित जीआरसी कार्यालय के बगल सोमवार को राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी विनय कुमार सिंह जगड़ू के नेतृत्व में आयोजित शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्यभान सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तथा विशिष्ट अतिथि अरविंद सिंह मखड़ू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर एवं ब्लॉक प्रमुख पति दयाराम पटेल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के आयोजक विनय कुमार सिंह जगड़ू और आलोक सिंह नाहर रहे।

    आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के सहयोग से अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों की निःशुल्क जांच की। शिविर में कुल 800 मरीजों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद 92 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को निःशुल्क बस से शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी भेजा गया। आयोजकों के अनुसार मरीजों के ऑपरेशन और आवश्यक उपचार की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी।

    शिविर के सफल आयोजन में कमलेश राय, बबुल्ले सिंह, अनिल तिवारी, राहुल सिंह और ओमप्रकाश सिंह ने सहयोग किया। समापन पर समाजसेवी विनय कुमार सिंह जगड़ू ने चिकित्सकीय टीम और सहयोगियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

    उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे शिविर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ने किया।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *